फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिम में डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, बाराबंकी पुलिस लाइन अस्पताल में थे तैनात

Sat, 07 Jan 2023 02:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सौरभ पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह संजीव जिम गए थे, जहां तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में विकासनगर सेक्टर-8 में रहने वाले डॉ. संजीव पाल (41) की शुक्रवार सुबह जिम में अचानक तबीयत बिगड़ गई। आननफानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से जौनपुर के मोहम्मदपुर निवासी डॉ. संजीव पाल बाराबंकी पुलिस लाइन अस्पताल में तैनात थे।

विज्ञापन


भाई सौरभ पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह संजीव जिम गए थे, जहां तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हार्ट व बिसरा सुरक्षित रखा गया है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें