लखनऊ। दुबग्गा में 18 जनवरी को प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में मंगलवार को लक्ष्मी पाली क्लीनिक की डॉक्टर सुमन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक प्रसव के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से मौत हो जाने की धारा बढ़ाकर मलहा गांव निवासी सुमन वर्मा को आईआईएम रोड पर कूड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।