मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खाद एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित सीएमएस के सभागार में मंगलवार को चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं पर्यावरण ओलंपियाड (यूरेका-2025) की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खाद एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि छात्र शक्ति व युवा जोश के सम्मिलित प्रयास से ही दुनिया को प्रदूषित हो रहे पर्यावरण जैसी विषम समस्या से उबारा जा सकता है। संस्थान अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड के माध्यम से छात्रों को पर्यावरण योद्धा बना रहा है। सीएसआईआर-एनबीआरआई के डायरेक्टर अजीत कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताओं से भावी पीढ़ी को जागरूक करने की पहल सराहनीय है। सीएमएस प्रबंधक प्रो. गीता गांधी ने कहा कि अलग-अलग देशों के छात्रों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने से धरती के गर्भ में छिपे संसाधनों से परिचित होने में सफलता मिलेगी।