फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंजान लिंक पर न करें क्लिक

विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। डिजिटल दौर में एक छोटी सी लापरवाही लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना सकती है। फर्जी लिंक और ईमेल के जरिये साइबर अपराधी निजी जानकारी चुरा लेते हैं। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में शनिवार को साइबर सुरक्षा कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता शबीहुल हसन ने साइबर हमलों के तरीकों की जानकारी दी। फिशिंग और मालवेयर जैसे खतरों से बचने के उपाय बताए। एथिकल हैकिंग और दुर्भावनापूर्ण हैकिंग का अंतर भी समझाया गया। कार्यशाला संयोजक डॉ. मजहर खालिक ने तकनीक का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की अपील की। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें