फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्ताव पारित, लखनऊ मेट्रो भी DMRC के हवाले

Tue, 10 Sep 2013 12:23 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के बाद पहली बार डीएमआरसी लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे बड़े काम से मंगलवार को जुड़ गया।
विज्ञापन


डीएमआरसी लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के लिए कंसलटेंट की भूमिका में होगा। इस संबंध में प्रस्ताव मंगलवार की सुबह हुई कैबिनेट बैठक में पास किया गया।

कंसलटेंट बनने के लिए दो कंपनियां मैदान में थी, जिसमें कम ऑफर कोट करने पर डीएमआरसी को कंसलटेंट नियुक्त किया गया। भविष्य में डीएमआरसी टेंडर करने, कर्मचारी जुटाने, तकनीकी और आर्थिक मदद के अनेक पहलुओं पर एलएमआरसी को सलाह देगा।

मेट्रो रेल निर्माण और संचालन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन अब तक सबसे बड़ा मददगार है और आगे भी रहेगा। यूपी कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को डीएमआरसी को अंतरिम कंसलटेंट के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन के बाहर मिलेगी एक अनोखी सवारी!

यह आवास विभाग का प्रस्ताव होगा। रेलवे की एजेंसी राइट्स और डीएमआरसी दोनों कंसलटेंट के लिए बिड की थी। राइट्स ने जहां 16 करोड़ रुपए की मांग की थी, डीएमआरसी ने 13 करोड़ रुपए ही मांगे थे।

इसलिए डीएमआरसी को अपना अंतरिम सलाहकार बनाया जाएगा। वित्तीय प्रबंधन, निर्माण और संचालन सब कुछ डीएमआरसी की मदद से होगा। पांच कंपनियों को निर्माण का काम दिया जाएगा।
विज्ञापन


ताकि तेजी से काम किया जा सके। मगर सबके लिए सुपरविजन डीएमआरसी का ही होगा। कारपोरेशन के कुछ सदस्य बहुत जल्द ही मेट्रो सेल के दफ्तर में बैठना शुरू कर देंगे। इनको यहां जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें