जिले में बंद करीब 60 स्कूलों समेत 515 परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम के अनुमोदन के बाद सूची को बेसिक शिक्षा सचिव को भेजा गया है।
सचिव का आदेश मिलते ही बंद स्कूल खुल जाएंगे और एकल शिक्षक वाले स्कूल डबल शिक्षक वाले हो जाएंगे।
डीएम महेंद्र कुमार के पास शिक्षकों की कमी की तमाम शिकायतें आईं।
यह भी शिकायत आई कि जिन स्कूलों में कम बच्चे हैं वहां अधिक शिक्षक तैनात किए गए हैं और जहां अधिक बच्चे हैं वहां कम शिक्षक तैनात किए गए हैं।
शिक्षकों की कमी को लेकर बच्चों ने कलेक्ट्रेट में कई बार प्रदर्शन भी किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी बीईओ से शिक्षकों के संशोधन के संबंध में सूची तलब कर ली।