फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः टीचर्स की कमी होगी पूरी

Tue, 07 Oct 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बंद करीब 60 स्कूलों समेत 515 परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम के अनुमोदन के बाद सूची को बेसिक शिक्षा सचिव को भेजा गया है।
विज्ञापन


सचिव का आदेश मिलते ही बंद स्कूल खुल जाएंगे और एकल शिक्षक वाले स्कूल डबल शिक्षक वाले हो जाएंगे।
डीएम महेंद्र कुमार के पास शिक्षकों की कमी की तमाम शिकायतें आईं।

यह भी शिकायत आई कि जिन स्कूलों में कम बच्चे हैं वहां अधिक शिक्षक तैनात किए गए हैं और जहां अधिक बच्चे हैं वहां कम शिक्षक तैनात किए गए हैं।

शिक्षकों की कमी को लेकर बच्चों ने कलेक्ट्रेट में कई बार प्रदर्शन भी किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी बीईओ से शिक्षकों के संशोधन के संबंध में सूची तलब कर ली।
विज्ञापन

पांच घंटे करनी पड़ी मशक्कत

छात्र संख्या और शिक्षकों की संख्या की पूरी रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने शिक्षकों के समायोजन की सूची को स्वयं ही तैयार कराया।

करीब पांच घंटे की मसक्कत के बाद समायोजन की अंतिम सूची तैयार होने के बाद डीएम ने सूची को अनुमोदित कर उसे बेसिक शिक्षा सचिव को भिजवा दिया है।

इसमें 60 बंद स्कूलों को खोलने के साथ ही कुल 515 स्कूलों में शिक्षकों की समायोजन की योजना बनाई गई है।
बेसिक शिक्षा सचिव से अनुमोदन मिलने के बाद शिक्षकों को स्कूलों में भेजकर शिक्षण व्यवस्था को मेनटेन करने का प्रयास किया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों में की तैनाती नियमित नहीं थी, ‌इसलिए कई स्कूल बंद हैं। छात्र संख्या कम होने के बाद भी अधिक शिक्षकों की तैनाती कई स्कूलों में थी।

डीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि बंद स्कूलों को खोलने और एकल शिक्षकों वाले स्कलों में कम से कम दो शिक्षक करने की सूची को अंतिम रूप दिया गया है। सूची को बेसिक शिक्षा सचिव को अनुमोदन के लिए भेजा गया है। जल्द ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें