लखनऊ में घने कोहरे और बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए डीएम सतेंद्र सिंह ने स्कूलों का समय बढ़ाने का आदेश दिया है।
डीएम ने पांचवीं तक कक्षाओं का टाइम नौ बजे और इससे ऊपर की कक्षाओं का टाइम सुबह साढ़े आठ बजे से रखने का आदेश दिया है।
बता दें कि रविवार को पूरे दिन कोहरे के बाद गलन बढ़ गई। वहीं सोमवार सुबह से ही पारे में गिरावट दर्ज की गई। पछुआ हवा के बर्फीले झोंकों की वजह से मौसम ने अचानक कर जिसे देखते हुए डीएम ने स्कूलों का टाइम बदलने का आदेश दिया।