बुजुर्ग महिला के घर पहुंचा राशन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक 90 साल की बुजुर्ग महिला को पिछले एक साल से राशन नहीं मिल रहा था। बुजुर्ग महिला पिछले एक साल से दर-दर की ठोकरे खाने पर मजबूर थी। बुजुर्ग महिला की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। तहसील दिवस के अवसर पर मोहनलालगंज तहसील में बुजुर्ग महिला ने जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार से अपनी समस्या बताते हुए रोने लगी और राशन दिलाने की अपील की। बुजुर्ग महिला ने जिलाधिकार को बताया कि पिछले एक साल से उसे राशन नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बुजुर्ग महिला की समस्या सुन समाधान का आश्वासन दिया और कुछ ही देर में बुजुर्ग महिला के घर जिलाधिकारी ने 5 कुंतल गेहूं , 2 कुंतल चावल 90 उपलब्ध कराया। राशन घर पहुंचते ही बुजुर्ग महिला का चेहरा खिल उठा।