डीएलएफ ने सोमवार को विभूति खंड गोमतीनगर स्थित सिटी सेंटर के अपने लाइफस्टाइल प्रोजेक्ट माय पैड और माय शॉप के लिए भूमि पूजन किया।
डीएलएफ के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मोहित गुजराल ने बताया कि 4.9 एकड़ में फैले माय पैड प्रोजेक्ट में स्टूडियो सुइट्स व माय शाप में 100 दुकानें शामिल हैं।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ वकील जयदीप माथुर, ब्रोकर, कंपनी के शीर्ष प्रबंधन के अधिकारी समेत कई अन्य लोग शामिल हुए।