परिवहन विभाग ने शनिवार से ट्रायल पर एक माह तक बाइक और कार का अलग-अलग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने की नई व्यवस्था शुरू की है।
लेकिन विभाग ने बाइक के साथ कार का भी डीएल बनाने का विकल्प फिर से खोल दिया है।
इस संबंध में शनिवार को प्रदेश के सभी संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को आदेश दे दिया गया है।
लखनऊ के आरटीओ सगीर अहमद ने बताया कि 15 मई तक वैसे तो बाइक और कार के डीएल को अलग-अलग बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन कोई अगर बाइक व कार का डीएल एक साथ बनवाने का आवेदन करेगा तो उसे भी स्वीकार किया जाएगा।