फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दागी कर्मी को बचाने में जुटी डीएल एजेंसी, रामपुर एआरटीओ पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी

विज्ञापन
दागी कर्मी को बचाने में जुटी डीएल एजेंसी, रामपुर एआरटीओ पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवहन विभाग का मामला
सीएम तक पहुंची डीएल एजेंसियों के भ्रष्टाचार व लूट की शिकायतें

लखनऊ। संभल में तैनात दागी डीएल कर्मी अंकित चाैधरी को बचाने के लिए सिल्वर टच एजेंसी के प्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। पूरा ठीकरा रामपुर के एआरटीओ कार्यालय पर फोड़ने की तैयारी की जा रही है। एआरटीओ की ओर से एनओसी दिए जाने के बाद ही कर्मचारी को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

मामला परिवहन विभाग की डीएल बनाने वाली एजेंसी सिल्वर टच से जुड़ा हुआ है। संभल में एजेंसी की ओर से कर्मचारी अंकित चाैधरी को नियुक्त किया गया। अंकित पर हाल ही में डीएल आवेदक से आठ साै रुपये वसूलने व बाबुओं से मारपीट के मामले में एफआईआर हुई है। जबकि उससे पूर्व चोरी के वाहन का पंजीकरण करने के मामले में भी मुकदमा है। इसके बाद सिल्वर टच के     प्रतिनिधियों दुष्यंत सिंह व श्याम मोहन अग्निहोत्री ने दागी कर्मी अंकित चाैधरी को बचाने की जुगत शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि अंकित चाैधरी अन्य प्राइवेटकर्मियों से सैलरी की वसूली कर प्रतिनिधियों तक पहुंचाता है। उसके खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की गई। इसे लेकर अमर उजाला लखनऊ संस्करण में शुक्रवार के अंक में डीएल एजेंसी सिल्वर टच के दागी कर्मी की शिकायत सीएम तक पहुंची, शीर्षक खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को एजेंसी प्रतिनिधियों ने अंकित को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी की ओर से रामपुर के एआरटीओ कार्यालय पर पूरा ठीकरा फोड़ने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, कर्मचारियों की नियुक्ति से पूर्व कर्मियों के ट्रैक रिकॅार्ड के लिए एनओसी ली गई। यह एनओसी उन कार्यालयों से ली गई, जहां कर्मचारी पहले नियुक्त थे। अंकित चाैधरी संभल में तैनात होने से पहले रामपुर में था, जहां से उसकी एनओसी ली गई थी। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि डीएल एजेंसियों खुद की गलतियां छिपाने के लिए परिवहन विभाग को कठघरे में खड़ा करने की फिराक में है, जिस पर विभागीय अधिकारियों का क्या रुख रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें