गाने की फरमाइश पूरी न होने पर डीजे संचालक पर हमला
लखनऊ। दुबग्गा के सैदपुर गांव में सोमवार रात गाने की फरमाइश पूरी न होने पर बराती ने डीजे संचालक रजनीश रावत पर असलहे की बट से सिर पर वार कर दिया। हमले में डीजे संचालक का सिर फट गया। पीड़िता ने दुबग्गा थाने में केस दर्ज कराया है। गांव निवासी रजनीश के मुताबिक, बराती बार-बार एक ही गाने (शाका तेरी जेल से फरार, पीछे घूमेगी पीसीआर) की फरमाइश कर रहा था। मना करने पर हमला कर दिया और भाग गया। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है।