पार्सल और वर्क फ्राॅम होम के नाम पर 6.25 लाख ठगे
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने पार्सल की डिलीवरी की लोकेशन देने के नाम पर एल्डिको उद्यान-2 कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार श्रीवास्तव से चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित सरकारी सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। इसके अलावा कैंट निवासी पूजा वर्मा से ठग ने वर्क फ्राॅम होम के नाम पर 2.25 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने पीजीआई और कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।