फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमीनाबाद इंटर कॉलेज में प्रवेश लेने वाली पहली छात्रा बनी दीया

विज्ञापन
पहली छात्रा के रूप में प्रवेश लेने वाली दीया के साथ प्रधानाचार्य साहब लाल मिश्रा। -कॉलेज
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में 139 साल पुराने सहायता प्राप्त अमीनाबाद इंटर कॉलेज में पहली बार बेटियों का प्रवेश शुरू हो चुका है। इस संबंध में अमर उजाला में शुक्रवार को प्रमुखता से खबर छपने के बाद शुक्रवार को कई छात्राएं फॉर्म लेने पहुंचीं। इस दौरान पहले फॉर्म दीया नाम की छात्रा ने प्राप्त किया और उसे तुरंत भरकर प्रधानाचार्य के हाथों से जमा करवा दिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य साहब लाल मिश्रा ने बताया कि कॉलेज के इतिहास में प्रवेश लेने वाली पहली छात्रा के रूप में दीया का नाम दर्ज़ हो गया है। वहीं दीया ने बताया कि उन्हें अमर उजाला में खबर पढ़ने के बाद जब कॉलेज के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने स्वयं इस विद्यालय में प्रवेश लेने का निर्णय लिया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि पहले दिन 12 से अधिक छात्राओं ने फाॅर्म प्राप्त किया। बता दें कि इससे पहले इस कॉलेज में सिर्फ छात्र ही पढ़ते थे। ऐसा पहली बार है जब छात्राओं का प्रवेश शुरू हो गया है। ऐतिहासिक कॉलेज से पढ़कर कई गीतकार, संगीतकार, राजनीतिक हस्तियां और अफसर निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें