फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 18 नवंबर तक चलेंगी दिवाली स्पेशल बसें, वॉल्वो, स्कैनिया समेत सभी श्रेणी की बसों का होगा संचालन

Thu, 05 Nov 2020 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने दिवाली पर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए स्पेशल बसों का इंतजाम और संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस बार परिवहन निगम का फंडा है कि जहां के यात्री मिलेंगे वहां तक रोडवेज बसें जाएंगी। यात्रियों को यह सुविधा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, झांसी, आगरा से सीधे पूर्वांचल के लिए मिलेगी। परिवहन निगम दिवाली स्पेशल बसों का संचालन 11 से 18 नवंबर तक करेगा।  
विज्ञापन


यात्रियों को इस दौरान वॉल्वो, स्कैनिया, जनरथ और साधारण सेवा की बसों में सफर करने का मौका मिलेगा। जो यात्री वॉल्वो, स्कैनिया, जनरथ बस में सफर करना चाहते हैं वे ऑनलाइन सीट बुक करा सकते हैं। इस संबंध में गाजियाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक  एके सिंह ने बताया कि डिपो के सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डिपो में चलने वाली बसों को दुरुस्त करा लें।

लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि लखनऊ- दिल्ली, लखनऊ- गोरखपुर, लखनऊ- वाराणसी, लखनऊ- शक्ति नगर और दिल्ली-गोरखपुर के लिए स्पेशल वॉल्वो ,स्कैनिया, जनरथ बसों को चलाया जाएगा। इन बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग के बाद यात्री अधिक होंगे तो अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें