फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में दिवाली: दुनिया भर में कहीं से ऑनलाइन जलाएं एक दीया राम के नाम, तय किए गए पैकेज; मिलेगा प्रसाद भी

Tue, 14 Oct 2025 07:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Diwali in Ayodhya: यूपी के पयर्टन विभाग ने इस बार दिवाली पर ऑनलाइन दिया जलाने की व्यवस्था की है। इसी के साथ भक्तों को प्रसाद भी उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
दीपोत्सव की तैयारियां हुईं शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। इस साल 26 लाख से अधिक दिए जलाने के साथ ही 2100 श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक महाआरती के विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है। वहीं डिजिटल पहल के तहत पर्यटन विभाग ने ''एक दीया राम के नाम'' की भी शुरुआत की है। इसमें दुनिया भर में कहीं से भी ऑनलाइन एक दीया नाम के नाम जला सकेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इसमें ऑनलाइन पंजीकरण कर श्रद्धालु वर्चुअल दीप जलाकर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या दीपोत्सव अब वैश्विक स्तर पर लोगों को जोड़ने वाला आयोजन बन गया है। श्रद्धालु दिव्य अयोध्या ऐप के माध्यम से दुनिया भर से डिजिटल दीप जला सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस ऐप पर श्रद्धालुओं के लिए तीन पैकेज उपलब्ध हैं। राम ज्योति में 2100 रुपये का पैकेज है। इसमें रोली, सरयू जल (पीतल के लोटे में), अयोध्या रज, रामदाना, मिश्री, रक्षा सूत्र, हनुमान गढ़ी के लड्डू और चरण पादुका (खड़ाऊ) शामिल है। ऑनलाइन संकल्प पूरा करने पर यह पूरा प्रसाद आपके घर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह सीता ज्योति नाम से 1100 रुपये का पैकेज है। माता सीता को समर्पित इस पैकेज में रोली, सरयू जल (पीतल के लोटे में), रामदाना, रक्षा सूत्र और हनुमान गढ़ी के लड्डू शामिल है। वहीं 501 रुपये के लक्ष्मण ज्योति नाम के पैकेज में रोली, अयोध्या रज, रामदाना, रक्षा सूत्र और मिश्री शामिल है। श्रद्धालु ऑनलाइन संकल्प लेकर इस पैकेज को अपने घर पर प्राप्त कर सकते हैं। मंत्री ने बताया कि दिव्य अयोध्या ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें