त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही शहर में शादियों का माहौल भी बनने लगा
है। ऐसे में दुल्हन के साथ खुद और घर को भी बेहतर दिखाने की जरूरत है।
इस
जरूरत को पूरा करने के लिए सोमवार को क्लार्क अवध में दो दिवसीय दीपावली
वेडिंग कलेक्शन प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी में दुबई और पाकिस्तान
के डिजाइनर भी शामिल हुए हैं।
प्रदर्शनी
का उद्घाटन आयोजक संस्था अमारा की निदेशक ऋतु माथुर ने किया। आयोजक आशीष
माथुर ने बताया कि दुबई से खासतौर पर शामिल होने के लिए दो डिजाइनर सनम
तमन्ना और सनम निताली आए हैं।
वहीं, पाकिस्तान की ड्रेस को खासतौर पर
प्रदर्शित करने के लिए इनायत ने एंट्री की है।
इनके अलावा शिल्प कृति शेप्स
एंड शेड्स, सनी साइड अप के लैंप, सिम्पली क्लासिक के होम एसेसरीज, नीना
वाधेरा के बोल्ड होम डेकर पीसेज भी प्रमुख आकर्षण हैं।