खूबसूरत मिट्टी के दीयों और रंगोली सजाकर सनतकदा में मंगलवार को दीपावली
मनाई गई।
इस अवसर पर मेला भी आयोजित किया गया, जहां महिलाओं के गहने व
साड़ी और पुरुषों के लिए मनमोहर कुर्ते की बहार रही।
इस अवसर पर भातखण्डे
संगीत सम विश्वविद्यालय से जुड़े संगीतकार पं. दाऊजी गोस्वामी ने ‘बोले रे
पपीहा’, ‘बाजो रे बाजो’ और ‘बीत गई रात’ गीतों पर प्रस्तुतियां दी।
उनके
साथ हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र व तबले पर शीतल ने संगत की। उधर,
वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की ओर से जानकीपुरम विस्तार से-2 के मंदिर
वाला पार्क में संगीत संध्या सजी।
इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता के 33
विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आर्टिस्टों ने भजन, गजल, गीत और मिमिक्री
कर तालियां लूटी।
संगीत संध्या केबाद यहां समिति के लगभग डेढ़ सौ से अधिक
सदस्यों ने सहभोज में खुशियां बांटी। मौके पर समिति के सांस्कृतिक सचिव
उपेन्द्र बाजपेई, महासचिव जीसी सिंघल समेत तमाम पदाधिकारी रहे।