फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'कार्यों में लापरवाही पर अफसरों की लगी क्लास...', मंडलायुक्त बोलीं- समय से काम पूरा न हुआ तो भेज दूंगी जेल

Fri, 07 Mar 2025 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों में लापरवाही पर अफसरों की क्लास लगाई। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि समय से काम पूरा न हुआ तो केस दर्ज करवाकर तुम्हें जेल भेज दूंगी।
विज्ञापन
रहमान खेड़ा मेजर ब्रिज निर्माण का निरीक्षण करती मंडलायुक्त रोशन जैकब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने लखनऊ-हरदोई मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। काम की रफ्तार सुस्त देखकर ठेकेदार को मई तक काम न पूरा होने पर एफआईआर कराकर जेल भेजने की चेतावनी दी। लापरवाही मिलने पर उन्होंने अफसरों की भी क्लास लगाई। परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


डॉ. रोशन जैकब ने एनएचआई के अफसरों से कहा, निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मंडलायुक्त ने मलिहाबाद चौराहा (लंबाई 300 मीटर) व रहीमाबाद चौराहा (लंबाई 400 मीटर) के निर्माण का निरीक्षण भी किया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए

यहां ठेकेदार को लोगों की संख्या व मशीनें बढ़ाने का निर्देश दिया। मई तक काम पूरा न होने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट को नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें