फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिवाइन ग्रेस ने एम्स इंटरनेशनल को 1-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला खेल कार्यालय की ओर से सोमवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच में जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल ने फाइनल मुकाबले में एम्स इंटरनेशनल को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धानुक ने बताया कि 26 से 31 अगस्त तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबाॅल, स्किपिंग रोप, लेमन रेस, हाॅकी, बैडमिंटन व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले उप क्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक ने पटका व बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें