फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अयोध्या में दीपोत्सव पर राजधानी में रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट चार्ट

Fri, 17 Oct 2025 09:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या में दीपोत्सव पर राजधानी में भी डायवर्जन लागू रहेगा। घर से निकलने से पहले रूट चार्ट देख लें, वरना परेशान हो सकते हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
Traffic Police - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 19 अक्तूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राजधानी लखनऊ में यातायात सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 18 अक्तूबर रात्रि 12 बजे से 20 अक्टूबर को कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।

भारी वाहनों का डायवर्जन

सीतापुर रोड से आने वाले वाहन : बाराबंकी/अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्दौराबाग किसानपथ अण्डरपास, किसानपथ और सुल्तानपुर रोड होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य तक जाएंगे।

विज्ञापन

हरदोई रोड से आने वाले वाहन: भारी वाहन बाजपुर किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ होते हुए सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जाएंगे।
आगरा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन : वाहन खुशहालगंज किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ और सुल्तानपुर रोड होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मार्ग तय करेंगे।
कानपुर रोड से आने वाले वाहन: वाहन फतेहपुर, लालगंज, बछरांवा, हैदरगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गंतव्य पर पहुंचेंगे।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

लखनऊ की तरफ से बाराबंकी होकर बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर जाने वाले वाहन अयोध्या होते हुए नहीं जाएंगे। इसके बजाय बाराबंकी-गोंडा मार्ग या इन्दिरा नहर पुल-अयोध्या रोड-किसानपथ-सुल्तानपुर रोड मार्ग अपनाएंगे।

बाबा चांडू साईं महाराज की पगड़ी रस्म के दौरान भी रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन

बाबा चांडू साईं महाराज जी का देहांत होने पर 18 अक्तूबर को आयोजित पगड़ी रस्म (श्रद्धांजलि सभा) के दौरान भी विशेष डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। ये निम्न प्रकार रहेगा।
विज्ञापन


बाराबिरावा चौराहा : इस मार्ग से बंगलाबाजार चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा। वाहन पिकेडली चौराहा, लोकबन्धु चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

विशेष नोट : एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन जैसी आपातकालीन गाड़ियां ट्रैफिक पुलिस की अनुमति से डायवर्जन मार्ग को छोड़कर भी चल सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें