प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिन जिलों में रोजाना 100 से अधिक केस रिकॉर्ड किए जा रहे हैं या 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां रात्रि कर्फ्यू लगाने पर विचार करने को कहा गया है। रविवार को शासन ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है।
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी गाइडलाइन में सभी सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। औद्यौगिक इकाइयों में भी कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को मास्क और हैंड ग्लब्स का अनिवार्य इस्तेमाल का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को जागरूक करने को कहा है। मुख्य सचिव ने लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, आगरा, झांसी, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, आजमगढ़, पं दीन दयाल नगर, अयोध्या, बस्ती, मुरादाबाद और अलीगढ़ के अधिकारियों से कोविड संक्रमण को रोकने के लिए की गई प्रतिदिन की व्यवस्था की रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा है।