लखनऊ। पिकलबॉल डोम, चिनहट में आयोजित दो दिवसीय जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को आगाज हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-19, अंडर-23, 23 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल, युगल और मिश्रित युगल मुकाबले खेले गए। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के रोहित मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। मौके पर लखनऊ पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, सचिव डॉ. आनंद किशोर पांडेय मौजूद रहे।