फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष : महिलाओं की 50 प्रतिशत से ज्यादा भागीदारी, पूर्वांचल में कायम रहेगी दिग्गजों की हनक

Sat, 03 Jul 2021 11:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में इस बार ना केवल महिलाओं ने बाजी मारी है, बल्कि 75 जिला पंचायतों में से 39 में महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर जिले की प्रथम नागरिक बनी हैं।
विज्ञापन
यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में इस बार ना केवल महिलाओं ने बाजी मारी है, बल्कि गांवों की सरकार में उनकी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है। 75 जिला पंचायतों में से 39 में महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर जिले की प्रथम नागरिक बनी हैं।

विज्ञापन


शिक्षित और युवा भी संभालेंगे गांव की सरकार
शिक्षित युवा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर गांवों की सरकार चलाएंगे। बुलंदशहर से निर्विरोध निर्वाचित हुई डॉ. अंतुल तेवतिया और मुरादाबाद से निर्विरोध निर्वाचित हुई डॉ. शैफाली सिंह चौहान एमबीबीएस हैं। बलरामपुर से निर्विरोध निर्वाचित हुई आरती तिवारी भी सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष है।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी व राजा भैया की समर्थक बनी विजेता
पूर्वांचल के दिग्गज जिला पंचायत चुनाव में अपनी हनकदिखाने में कामयाब रहे। जौनपुर से पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी विजेता बनी है। यहां का जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव काफी रोचक रहा। वहीं, प्रतापगढ़ से राजा भैया की अध्यक्षता वाली जनसत्ता दल की माधुरी सिंह विजेता रही।
विज्ञापन


मऊ में दबंग मनोज राय और वाराणसी में पूनम मौर्या निर्विरोध चुनी गई हैं। पूनम मौर्या समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री की बहू हैं। निर्दल सदस्य चुने जाने के बाद भाजपा ने इन पर दांव लगाया। इसी तरह विनीत सिंह मिर्जापुर में राजू कन्नौजिया को अध्यक्ष बनाने में कामयाब रहे। विनीत सिंह की पत्नी दो बार से यहां जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

भदोही में विधायक रविंद्र त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी विजयी रहे हैं। गोरखपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की बहू साधना सिंह और पूर्व सांसद ददन मिश्रा के निर्विरोध चुने जाने से इनकी भी हनक कायम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें