फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गौरी-गणेश व कलश पूजन के साथ अस्तित्व में आया जिला कारागार

Wed, 26 Feb 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जिला कारागार में पूजन कराते प्रभारी जेल अधीक्षक। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के कैदियों व बंदियों को अब जिला कारागार बहराइच नहीं जाना होगा। मंगलवार को गौरी-गणेश व कलश पूजन के साथ जिला कारागार अपने अस्तित्व में आ गया। यहां पहले दिन 20 दोष सिद्ध बंदियों को सघन तलाशी के बाद कारागार में निरुद्ध किया गया। इससे पहले जिले के कैदियों व बंदियों को जिला कारागार बहराइच ले जाया जाता था। उन्हें न्यायालय में पेशी के लिए पुलिस वाहन प्रतिदिन पुलिस लाइन भिनगा से सुबह बहराइच उन्हें लेने व शाम को छोड़ने ले जाती थी। प्रभारी कारागार अधीक्षक सुरेश बहादुर सिंह ने शिक्षाध्यापक पंकज कुमार पांडेय से गौरी-गणेश व कलश पूजन कराई। इसके बाद उप कारापाल रामेश्वर दयाल एवं कारागार कर्मियों की उपस्थिति में 20 दोष सिद्ध बंदियों को बहराइच जिला कारागार से लाकर सघन तलाशी के बाद कारागार में निरुद्ध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें