रायबरेली। जिला अस्पताल के इमरजेंसी के वार्ड के एक कोने में गंदी चादरों का ढेर लगा होने का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाया गया है कि मरीजों को साफ चादरें नहीं मिल पा रही हैं। बताते हैं कि कई दिनों से चादरों की सफाई न होने से समस्या बढ़ी है। बेडों पर कई दिन से पुरानी चादरें पड़ीं है। कई मरीजों ने अपने घर से लाकर चादर बिछाई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या का कहना है कि वार्ड में चादरों की कमी नहीं हैं। गंदी चादरों को तत्काल साफ करवाने के निर्देश दिए गए हैं।