फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basic Shiksha: परिषदीय स्कूलों का शैक्षिक सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद बच्चों को नई किताबों का वितरण शुरू

Thu, 14 Jul 2022 02:03 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों में पुस्तकों का वितरण शुरू हो गया है। वितरण कार्य एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों का शैक्षिक सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद बृहस्पतिवार से छात्रों को नई किताबें मिलना शुरू हो गई। बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने कम अपोजिट विद्यालय निराला नगर के बच्चों को निशुल्क किताबें वितरित कर उसकी शुरुआत की।

विज्ञापन


जिले में परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ में करीब 190000 बच्चे अध्ययनरत हैं। इनका नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से प्रारंभ हुआ था। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नई किताबें उपलब्ध न कराने की वजह से अभी तक बच्चे पुरानी किताबों से ही पढ़ रहे थे। जो बच्चे अगली कक्षा में प्रमोट हो गए थे उनकी पुरानी किताबें लेकर बच्चों को वितरित की गई थी।

अब जिले में नई किताबें आ गई हैं। बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय निराला नगर में एडी बेसिक डॉ मुकेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह और बीईईओ मुख्यालय राजेश सिंह ने निशुल्क किताबें वितरित की।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले के अन्य ब्लॉकों में भी किताबें पहुंचाई जा रही हैं। बीआरसी व एनपीआरसी कार्यालय में किताबें पहुंचाई जा रही है। यहां से विद्यालयों में किताबें मुहैया कराई जाएंगी। शिक्षकों को निर्देश है कि वे अपने ब्लॉक के कार्यालयों से बच्चों की संख्या के अनुसार किताबें प्राप्त कर उसका वितरण सुनिश्चित कराएं। एक सप्ताह में किताबें वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें