जरूरतमंदों को बांटे कंबल व गर्म कपड़े
लखनऊ। हरदोई रोड चौक पर स्थित कालीचरण डिग्री कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को युवा मंडल चौक ने गर्म कपड़े बांटकर नव वर्ष मनाया। यह आयोजन ''नर सेवा नारायण सेवा'' के तहत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा रहे। जरूरतमंदों में 1,600 कंबल व गर्म कपड़े बांटे गए। पार्षद अनुराग मिश्रा, अन्नू, मनोज अग्रवाल, अतुल गुप्ता, संजीव, राजेश भरत, दीपक, पंकज, राधे मोहन आदि लोग मौजूद रहे।