फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 29 जून तक हर हाल में पात्रों को बांटे टैबलेट- डीएम

Wed, 25 Jun 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
29 जून तक हर हाल में पात्रों को बांटे टैबलेट- डीएम
विज्ञापन
लखनऊ। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द टैबलेट व स्मार्टफोन बांटने के लिए डीएम विशाख जी ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। डीसी मनोज चौरसिया ने बताया कि संस्थानों की मांग के मुताबिक 274283 उपकरण संस्थानों को उपलब्ध कराए गए, जिनमें 269472 उपकरण की मैपिंग करते हुए 264163 उपकरण बांटे गए हैं। 857 उपकरण मैपिंग के लिए और 1606 उपकरण वितरण के लिए लंबित हैं। डीएम ने 29 जून तक सभी लंबित टैबलेट को बांटने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज, आरकेजी एजुकेशनल कॉलेज को नोटिस जारी करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें