राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश पाने वाले बच्चों को जानकारी देते अधिकारी... फोटो स्वयं
लखनऊ। राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं का नामांकन कराने के लिए राज्यपाल की ओर से शुरू कराए गए अभियान के तहत बच्चों को प्रवेश मिलना शुरू हो गया है। बीएसए ने बताया कि दूसरे दिन अभियान में आठ बच्चों को प्रवेश मिला। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को 57-बाबू बनारसी दास वार्ड, उदयगंज व 17-महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड, बर्फखाना क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों व झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाले गरीब परिवारों से संवाद स्थापित कर उनके बच्चों को राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया गया।