फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति के जेल जाने से परेशान महिला ने पहली मंजिल से कूदकर जान दी

Sun, 17 May 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मानसी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-एफ निवासी मानसी (42) ने शनिवार सुबह पहली मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह पति प्रॉपर्टी डीलर अंकुर अग्रवाल के यौन शोषण के आरोप में जेल जाने से परेशान थीं।
विज्ञापन

मूलरूप से कुशीनगर के हाटा निवासी अंकुर अग्रवाल पत्नी मानसी, बेटे अंशुमन और बेटी के साथ रहते थे। उनकी मां संतोष ने बताया कि अंकुर के खिलाफ विकासनगर थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मार्च में अंकुर को गिरफ्तार किया था। अंकुर जेल में है। 13 मई को इस मामले में पेशी थी, जिसमें मानसी भी कोर्ट गई थीं। कोर्ट से लौटने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं। शनिवार सुबह मानसी मंदिर गईं और लौटकर पहली मंजिल से कूद गईं। घरवालों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकुर की मां संतोष का कहना है कि उनके बेटे को झूठे आरोप में फंसाया गया है। जानकीपुरम इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें