मलिहाबाद। तहसील क्षेत्र के पकरा बाजार गांव में अन्नपूर्णा भवन (सरकारी राशन की दुकान) का निर्माण शराब की दुकान के निकट होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
ग्रामीण विनीता ने बताया कि जहां पर अन्नपूर्णा भवन बनाया जाने के लिए भूमि का चयन हुआ है, वहां पर शराब की दुकान है, जहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। उनका कहना है कि गांव की महिलाएं व बेटियां राशन लेने दुकान जाएंगी तो असुरक्षित महसूस करेंगी। साथ ही गांव की 80 फीसदी आबादी से काफी दूर भवन बनेगा, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इस संबंध में आपूर्ति विभाग मलिहाबाद के सप्लाई इंस्पेक्टर वीर पाल ने बताया कि प्रधान व राजस्व विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि पर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन व एसडीएम के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण।