फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसानों की समस्याएं दूर न होने पर जताई नाराजगी

Thu, 11 Dec 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हरदोईया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक करते भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) गुट के पदा​धिकारी
विज्ञापन
नगराम। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) गुट की मासिक बैठक हरदोईया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं का निराकरण न होने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की गई।
विज्ञापन


बैठक में किसानों ने नहरों में पानी न आने, गंदे पानी की निकासी व अन्य समस्याओं की शिकायत की। संगठन के जिला संरक्षक रज्जन लाल वर्मा ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए राजेश्वरी व भुल्लर को सदस्य और रामबली को दोरिया गांव के संगठन सचिव पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष हौसलेंद्र पटेल, गोसाईगंज ब्लाक अध्यक्ष राम-लखन वर्मा ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि जिन कार्यकर्ताओं और किसानों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप से बताई हैं, उन्हें संबंधित अधिकारियों के सामने रखा जाएगा और त्वरित गति से निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में गया प्रसाद तिवारी, रामकृष्ण, विशंबर दयाल, हरिश्चंद्र, राजदेव, प्रेम कुमार,श्रवण, रामवती व काफी संख्या में संगठन के अन्य कार्यकर्ता एवं किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें