फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंदिर परिसर में शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद

Mon, 17 Aug 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुड़ंबा थाना क्षेत्र के ग्राम रजौली स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में रविवार को शव के दाह संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मंदिर समिति ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर की भूमि पर जबरन शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मंदिर संस्थापक राजेश सोनी ने बताया कि रविवार को कुछ लोगों ने मंदिर परिसर की भूमि पर शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। इसकी सूचना डायल 112, बेहटा पुलिस चौकी और गुड़ंबा थाने को दी गई। बाद में मंदिर समिति की ओर से एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया था। मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि घटना के दौरान मंदिर संस्थापक के साथ हिंसा का प्रयास किया गया। मंदिर में पुजारी चंटू बाबा को भी मारने की धमकी देने का आरोप है। लेखपाल सच्चिदानंद दुबे ने बताया कि वर्ष 2002-03 की चकबंदी में श्मशान की भूमि को अलग कर दिया गया था। लेखपाल ने भूमि की नाप कर स्थिति स्पष्ट की। इंस्पेक्टर गुड़ंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें