फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शराब पार्टी के दौरान विवाद, दोस्त ने कर दी साथी पेंटर की हत्या; लोहे की रॉड, डंडे और ईंट से किए कई वार

Fri, 09 Oct 2026 01:53 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने साथी पेंटर की हत्या कर दी।  लोहे की रॉड, डंडे और ईंट से कई वार किए। कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कृष्णा नगर क्षेत्र के कनौसी में बृहस्पतिवार देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद में दोस्तों ने पेंटर सुखपाल (28) की हत्या कर दी। आरोप है कि उसके सिर पर लोहे की रॉड, डंडे और ईंट से कई वार किए गए। शुक्रवार सुबह कमरे के बाहर खून से लथपथ उसका शव मिला।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह के मुताबिक, मृतक सुखपाल मूल रूप से हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र के बहुठा गांव का रहने वाला था। वह कनौसी में गोलू पाल के प्लॉट पर बने कमरे में किराये पर रहता था। बृहस्पतिवार रात वह पड़ोस में रहने वाले उन्नाव निवासी राजेश रावत उर्फ काली के साथ कमरे में शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि राजेश ने सुखपाल के सिर पर रॉड और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें