फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! तकरार नेताजी की, सिर फूटे समर्थकों के

Wed, 07 Aug 2013 04:17 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जरा सी बात हुई नहीं कि बस मारपीट शुरू। ऐसा ही कुछ नजारा कांग्रेस के एक कार्यक्रम में देखने को मिला।
विज्ञापन


लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में बुधवार को कांग्रेस की पार्टी समन्वयक की बैठक में अफरातफरी मच गई।

यह तब हुआ जब बैठक में ही बेनी प्रसाद वर्मा और पीएल पुनिया के समर्थक कुछ बयानबाजी को लेकर आपस में भिड़ गए।

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से कार्यक्रम में ही माइक और कुर्सियां चलने लगीं। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और समर्थकों के घायल होने की भी खबर है।

सूत्रों के मुताबिक इसे वर्चस्व को लेकर लड़ाई माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें