फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रात को शराब पीने के बाद दोस्तों में हुआ विवाद, सुबह मिली युवक की लाश; पुलिस कर रही जांच

Fri, 23 Jan 2026 11:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में शराब पीने के बाद दोस्तों में विवाद हुआ। इसके बाद सुबह युवक की लाश मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को नहर की पटरी के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना नगराम थाना क्षेत्र के गुलाल खेड़ा गांव के पास की है। गांव निवासी 22 वर्षीय ओमप्रकाश के सिर व चेहरे पर ईंट से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव गांव के पास शारदा नहर के पास मिला। मां ने बेटे के चार दोस्तों व एक अंडा रोल विक्रेता पर शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया है।

एसीपी मोहनलालगंज ने बताया कि ओमप्रकाश मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजन देर रात तक उनका इंतजार करते रहे। सुबह मां उन्हें तलाशने के लिए घर से निकलीं। घर से कुछ दूरी पर शारदा नहर के पास अरविंद की अंडा रोल की दुकान के पास उन्होंने बेटे की चप्पल पड़ी देखी। पास में नहर पटरी के पास शव पड़ा था। उसके सिर व चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडीसीपी साउथ, एसीपी मोहनलालगंज, नगराम पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। एसीपी ने बताया कि ओमप्रकाश की मां गीता ने गांव में रहने वाले बेटे के चार दोस्तों मन्नू, मोनू, आशीष, पवन और अंडा रोल दुकानदार अरविंद पर बेटे की हत्या का शक जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। नामजद कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

सभी ने अरविंद की दुकान पर पी थी शराब

गीता के अनुसार, रात करीब आठ बजे ओमप्रकाश के साथ उसके चारों दोस्त घर पर ही थे। उन्होंने बेटे से खाने के लिए कहा पर उसने मना कर दिया। इसके बाद सभी घर से चले गए। गीता के मुताबिक अंडा रोल विक्रेता अरविंद ने बताया कि रात को ओमप्रकाश ने चारों दोस्तों के साथ मिलकर उनकी दुकान से अंडा रोल लेकर खाया था और शराब पी थी।

10 फरवरी को बहन की होनी है शादी

ओमप्रकाश के पिता राम हरख की एक साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां के अलावा दो छोटे भाई फूलचंद, धर्मराज और बहन कोमल है। कोमल की 10 फरवरी को शादी होनी है। घर में सबसे बड़े होने के नाते ओमप्रकाश पर बहन की शादी की पूरी जिम्मेदारी थी। उनकी हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें