राजधानी लखनऊ में पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर लगे कोच व इंक्वायरी डिस्प्ले खराब हो गए हैं। ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों न तो प्लेटफॉर्म पर अपनी बोगियों की स्थिति जान पा रहे हैं, न ही ट्रेन आगमन की सूचना मिल रही है। नाराज यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे से की है। यात्री ताजुद्दीन बेग ने सोशल मीडिया एक्स पर शिकायत की।
इसमें कहा कि कोच डिस्प्ले खराब होने से ट्रेन आने के समय तक कोच की स्थिति पता नहीं चल पा रही है। इंक्वायरी बोर्ड भी काम नहीं कर रहा है। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने शिकायत पर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है।