फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिशा की बैठक आज, सपा विधायक मेहरोत्रा बोले- सूचना नहीं

विज्ञापन
रविदास मेहरोत्रा।
विज्ञापन
लखनऊ। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक चार मई को होगी। इसका एजेंडा जारी कर दिया गया है, लेकिन इस खास बैठक की जानकारी सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा को नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, पहले यह बैठक समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होनी थी, लेकिन बाद में उन्होंने समिति के सह अध्यक्ष एवं सांसद (राज्यसभा) डॉ. दिनेश शर्मा को बैठक की अध्यक्षता के लिए अधिकृत कर दिया। डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देश पर इस बैठक का निर्णय लिया गया। इसके बाद समिति के सदस्य सचिव एवं जिलाधिकारी ने बैठक का एजेंडा जारी किया है। बैठक में केंद्र सरकार की कृषि विकास की योजनाओं, आरजीएसए, पीएम मात्र वंदना समेत 98 योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी पत्र के मुताबिक बैठक में जिले के सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी व सांसद (राज्यसभा) के अलावा महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख व नगर पंचायत अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है।

मुझे नहीं मिली बैठक की सूचना
लखनऊ मध्य से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा से जब बैठक के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें बैठक की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बैठक में विपक्ष के विधायकों को भी नियमानुसार बुलाना चाहिए, मगर प्रशासन नहीं बुलाता। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।
विज्ञापन

अरमान बोले- सूचना है, उठाएंगे विकास के मुद्दे

लखनऊ पश्चिम से सपा विधायक अरमान खान ने बताया कि दिशा की बैठक की सूचना प्रशासन की ओर से उन्हें मिली है। वह बैठक में पहुंच कर क्षेत्र में विकास के मुद्दे उठाएंगे।
हर तीन महीने में दिशा की बैठक अनिवार्य

केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा की बैठक हर तीन महीने में होनी अनिवार्य है। इसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जाता है। इसका उद्देश्य योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन, विभागों में समन्वय और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराना है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बैठक भी बुलाई जा सकती है।

रविदास मेहरोत्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें