विधान परिषद में भाजपा के सदस्य अशोक कटारिया ने राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की रचना का जिक्र करते हुए कहा कि जब नाश मनुष्य पर छाता है, विवेक पहले मर जाता है। कांग्रेस और सपा ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके नारियों का अपमान किया है।
विज्ञापन
इसलिए इनका विनाश तय है। जिस तरह से कौरवों ने मिलकर अभिमन्यु को मारा था, उसी तरह से इन्होंने नारियों के लिए ले लाए गए बिल की हत्या की है। इसका परिणाम इन्हें अगले चुनाव में अवश्य मिलेगा। अशोक कटारिया ने कहा कि यह कथित धर्मनिरपेक्षतावादी वास्तव में देश विरोधी हैं। भारत की संस्कृति के विरोधी हैं और वोटों के भूखे हैं।
भारत की नारियां मिलकर इन्हें न सिर्फ संसद से, बल्कि विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं से भी बाहर कर देंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई। हमारे नेता पीएम नरेंद्र मोदी नारियों को उनका हक दिला कर रहेंगे।