फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुष्प प्रदर्शनी व चित्रकला प्रतियोगिता की रूपरेखा पर चर्चा

विज्ञापन
नगर निगम
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की ओर से वर्ष 2026 में प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन पर बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित नवीन समिति कक्ष में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव भी उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से महानगर स्थित पद्मश्री डॉ. एस.सी. राय पार्क(ई-पार्क) में प्रतिवर्ष भव्य पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। कई वर्षों से कार्यक्रम नहीं हो रहा था। इस वर्ष दोबारा यह कार्यक्रम होगा। बैठक में सदस्यों ने सहमति प्रदान की। महापौर ने निर्देश दिए कि आयोजन को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें