लखनऊ। अलीगंज स्थित जीएसआई कॉलोनी के चौराहा सि्थत श्री भूगार्मेश्वर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ। सुबह विशेष पूजन, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन हुआ। शाम को परिसर में भक्तों ने दीपों की रंगोली बनाईं। इससे पूरा मंदिर प्रांगण रोशनी से नहाया नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी पंडित रवि शंकर कांडपाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना व आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है।
रोशनी से नहाया महादेव मंदिर