लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन नरमू की स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक हुई। इसमें रेलकर्मियों के हितों, आवासों, पेयजल, कॉलोनियों के मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक की शुरुआत डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने की। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक ने उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। बैठक में अमित पाण्डेय, नीलिमा सिंह, शूरवीर सिंह, विभूति मिश्र, आरके पांडेय थे।