फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम और ओमप्रकाश के बीच हुई मोर्चा पर चर्चा

Mon, 09 Mar 2020 05:19 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सत्ता से हटने के बाद से ही पिछड़ों व अन्य जातियों को एक साथ जोड़ने के अभियान में जुटे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह से भेंट कर एक नये सियासी चर्चा की शुरुआत कर दी है। राजभर ने कहा कि वह मुलायम के बुलाने पर गए थे और उनके द्वारा गठित भागीदारी संकल्प मोर्चा को और मजबूत बनाने को लेकर उनसे चर्चा भी हुई है। इस मौके पर राजभर ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें होली की शुभकामना भी दी है।

विज्ञापन


राजभर रविवार को रात करीब 8.30 बजे विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने करीब 40 मिनट तक अकेले बंद कमरे में बातचीत की।

राजभर ने बताया कि मुलायम सिंह ने  मोर्चा को और मजबूत बनाने का सुझाव देते हुए 2022 में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर काम करने का सुझाव दिया है। उन्हाेंने राजभर को पूरी मदद करने का भरोसा भी दिया है। राजभर ने बताया कि सपा संस्थापक ने कहा है कि समान विचारधारा वाले अन्य दलों को भी एकत्र कर मोर्चा में शामिल किया जाना चाहिए। सभी लोग मिलकर मेहनत करेंगे तो 2022 में मोर्चा की सरकार बनना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें