फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैठक में पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक आयोजनों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के सेक्टर-14 स्थित अशोक वाटिका पार्क में जन कल्याण समिति सेक्टर-14 की ओर से बैठक और मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। महासचिव सविता शुक्ला ने कहा कि बरसात का मौसम आ रहा है। ऐसे में सभी को अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रचाने की जरूरत है। साथ ही, अधिक से अधिक पौधरोपण करें ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। इससे हरियाली बढ़ेगी और प्रदूषण दूर होगा। बैठक में धार्मिक आयोजनों को लेकर भी चर्चा की गई। अवनीश कुमार सिंह, सुदीप सेन, एएन त्रिपाठी, हरीश चंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, एसपीएस चौहान, आरएम द्विवेदी, जीएन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें