व्याख्यान में बोलते डॉ. सूर्य भूषण दुबे, सहायक प्राध्यापक, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वव
लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहनों में ऊर्जा की खपत कम करने और ब्रेकिंग के दौरान दोबारा ऊर्जा हासिल करने की तकनीक पर शनिवार को व्याख्यान हुआ। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) यूपी राज्य केंद्र की ओर से रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में आयोजित कार्यक्रम में वायरलेस चार्जिंग और रीजनरेटिव ब्रेकिंग की तकनीक पर चर्चा की गई।
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सूर्य भूषण दुबे ने वायरलेस चार्जिंग की आधुनिक प्रणालियों और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष इं. वीपी सिंह ने की। इस मौके पर संयोजक इं. अनिल गुप्ता और मानद सचिव इं. एनके निषाद मौजूद रहे।
व्याख्यान में बोलते डॉ. सूर्य भूषण दुबे, सहायक प्राध्यापक, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वव