फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल टाउनशिप के पीड़ितों के मुद्दे पर सीएम से की बात, आश्वासन मिला

विज्ञापन
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी के 10 हजार से अधिक परिवारों के लिए निर्बाध बिजली व अंसल टाउनशिप के पीड़ितों के लिए न्याय का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि अंसल एपीआई की हाईटेक टाउनशिप से प्रभावित हजारों आवंटियों के हितों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने एनसीएलटी में अंतरिम आवेदन दाखिल कर पैरवी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। परियोजना को अपने नियंत्रण में लेकर अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने की मांग भी की। उन्होंने टाउनशिप का समयबद्ध विकास और हस्तांतरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुशांत गोल्फ सिटी के 10 हजार से अधिक परिजनों के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति का विषय भी उठाया। विद्युत भार 10 एमवीए से बढ़ाकर 23 एमवीए करने की मांग की। इसके साथ ही 8.28 करोड़ रुपये की पेनेल्टी को माफ करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें