फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारण नहीं, मानसिक समस्याओं के समाधान पर करें चर्चा

विज्ञापन
कारण नहीं, मानसिक समस्याओं के समाधान पर करें चर्चा
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्विद्यालय में मानसिक रोग विशेषज्ञ प्रो. सुजीत कुमार कर के मुताबिक मानसिक समस्याएं भी अन्य बीमारी की तरह हैं। ये किसी को भी हो सकती हैं। इसलिए मानसिक समस्याओं के कारणों पर नहीं, बल्कि समाधान पर बात करनी चाहिए। प्रो. कर शुक्रवार को विभाग में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुए जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

प्रो. सुजीत के मुताबिक, कोविड महामारी के बाद मानसिक समस्याएं बढ़ी हैं। बेरोजगारी और अकेलेपन ने ये समस्याएं बढ़ाई हैं। इसलिए इनसे निपटने के प्रयास करने चाहिए। प्रो. आदर्श त्रिपाठी कहा कि मानसिक समस्याएं आपदाग्रस्त लोगों में ज्यादा देखी जाती हैं। इसलिए ऐसी स्थितियां आने पर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौके पर नुक्क्ड़ नाटक और पोस्टर से लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें