फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जलवायु परिवर्तन की रफ्तार तेज होने से बढ़ीं आपदाएं

विज्ञापन
बीएसआईपी में आयोजित कार्यक्रम में शा​मिल विशेषज्ञ।
विज्ञापन
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ बुधवार को बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) में विश्व पृथ्वी दिवस-2026 मनाया गया। ''हमारी शक्ति-हमारा ग्रह'' थीम पर आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सतत भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. ध्रुव सेन सिंह ने कहा कि पृथ्वी जैसा दूसरा कोई घर नहीं है और इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने चेताया कि मानवीय गतिविधियों से जलवायु परिवर्तन की रफ्तार तेज हुई है, जिससे आपदाएं बढ़ रही हैं।

संस्थान के निदेशक प्रो. एमजी. ठक्कर ने नागरिकों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि रोजमर्रा की आदतों में सुधार जरूरी है। उन्होंने प्लास्टिक के इस्तेमाल, कचरा फैलाने और असंवेदनशील जीवनशैली को पृथ्वी के लिए गंभीर खतरा बताते हुए छोटे-छोटे बदलाव अपनाने की अपील की। इस मौके पर विज्ञान पत्रिका पैलियोसाइंस टुडे के नए अंक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें